फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के बाहर खड़े व्यक्ति की सोने की चेन छीनकर स्नैचर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-66 में घर के बाहर खड़े अभिषेक छिब्बर से मोटरसाइकिल पर आए दो स्नैचर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उसने स्नैचरों का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

उसने मामले की शिकायत फेज-1 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है। यह वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज हासिल कर स्नैचरों की पहचान में जुट गई है।

शिकायतकर्ता अभिषेक छिब्बर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बीते रोज अपने घर के बाहर खड़ा था। उसकी गली से गुजर रहा एक युवक अचानक पीछे से आया और उसके गले से सोने की चेन छीनकर अपने एक अन्य साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

उसने स्नैचरों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग गए। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसने उक्त घटना की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें