फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में बढ़ते जा रहे नशे पर नकेल कसने में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लगी हुई है। एसटीएफ ने स्विफ्ट कार समेत एक नशा तस्कर दबोचा है। उससे 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी नरवलगढ़ थाना कलायत जिला कैथल के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही नशा तस्करी के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। एसटीएफ की रूपनगर रेंज के एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी को अदालत में पेश करके उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में मोहाली में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने मदनपुर में नाका लगा दिया था। जैसे ही आरोपी आया तो एसटीएफ ने उसकी कार को दबोचते हुए उससे 120 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी पूछताछ में उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
साथी ट्रक ड्राइवर ने बनाया नशे का आदी, फिर बेचनी भी की शुरू
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कैथल में ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। उसके साथ वाले ट्रक ड्राइवर ने उसे नशे का आदी बना दिया था। वे कैथल में ही रहने वाले लोगों से हेरोइन लेते थे। इस दौरान वे हेरोइन बेच भी देते थे। वे 1500 प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन खरीदकर 2500 रुपये प्रति ग्राम बेचते थे।
विज्ञापन

जीरकपुर से चला रहा था काला कारोबार
आरोपी ने बताया कि चार महीने पहले वह 70 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। उस पर कैथल में केस दर्ज हुआ था। इस दौरान वह जेल में चला गया था। दो महीने जेल में रहने के बाद उसने नशा छोड़ दिया था। एक महीना पहले वह जमानत पर आ गया था। इसके बाद वीआईपी रोड जीरकपुर मोहाली पैंटा हाउस किराये पर लिया था। इस बीच दोबारा पैसे के लालच में वह इस लाइन में आ गया। इसके बाद वह जीरकपुर से ही काला कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें