फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमिग्रेशन दफ्तर में महिला की मौत के मामले में पार्टनर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। देसूमाजरा में स्थित बेस्ट सर्विस ऑफ सक्सेस इमिग्रेशन व वीजा कंसल्टेंट कंपनी चलाने वाली शरणजीत कौर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें उसकी मौत गला घोंटकर होने की एसएचओ सदर खरड़ अमनदीप सिंह ने पुष्टि हुई है। पुलिस पहले इसे मर्डर नहीं मान रही थी लेकिन शरणजीत कौर की नानी गुरमीत कौर निवासी बड़माजरा ने आरोप लगाया था कि शरणजीत का कत्ल उसके पार्टनर गुरप्रीत सिंह राय ने किया है क्योंकि वह उससे पार्टनरशिप तोड़ने वाली थी। पुलिस ने पहले इस मामले में 174 की कार्रवाई की थी लेकिन थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शरणजीत कौर के पार्टनर गुरप्रीत सिंह निवासी फाजिल्का के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को शरणजीत कौर का शव उसके ही दफ्तर में टेबल के नीचे संदिग्ध हालत में मिला था। उसके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था और उसके शरीर का आधा हिस्सा टेबल के नीचे व खून से लथपथ मुंह टेबल से बाहर था। उसके पास काम करने वाले कर्मचारी गुरदीप व ईशा ने पुलिस को बताया था कि 11 दिसंबर को सुबह पौने 12 बजे शरणजीत कौर से उनकी फोन पर बात हुई थी तब उसने कहा था कि पार्टनर गुरप्रीत सिंह राय दफ्तर में आया हुआ है और वह उसके साथ थाने जा रही है। इसके बाद वह लगातार उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शाम को जब वह दफ्तर पहुंचे तो शरणजीत कौर की एक्टिवा दफ्तर के नीचे खड़ी थी जबकि दफ्तर के बाहर ताला लगा हुआ था। शक होने पर ताला तोड़कर अंदर गए तो मेन कैबिन में टेबल के नीच उसकी लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में दुपट्टे के गहरे निशान पड़े हुए थे और जीभ मुंह से बाहर निकली हुई थी। इसके साथ ही दफ्तर के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरे में गुरप्रीत सिंह ो दफ्तर में आते व जाते समय देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें