फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया तरनतारन निवासी आरोपी, करोड़ों की हेरोइन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए 1.014 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुलख्खन सिंह निवासी खंडूर साहिब (तरनतारन) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एएनटीएफ मोहाली की पुलिस पार्टी गश्त और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान सुलख्खन सिंह को शक के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 1.014 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना एएनटीएफ मोहाली में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह केस सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के बयान पर दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि इस तस्करी के पीछे सक्रिय अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें