फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियों समेत तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मैकडी चौक पर जीरकपुर पुलिस ने नशीली गोलियों समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (शाहपुर) निवासी सुरिंद्र कुमार के पास दवाओं का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ सिंघपुरा चौक पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि डेराबस्सी की ओर से एक व्यक्ति टेंपो (छोटा हाथी) में नशीले पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर सिंघपुरा चौक से मैकडी चौक पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद यहां से गुजर रहे छोटे हाथी को रोककर तलाशी ली। चालक के पास से 180 सफेद और 180 नारंगी रंग की गोलियां मिलीं। इसके अलावा दो शीशियां भी बरामद हुईं। किसी भी दवा पर कोई लेबल नहीं लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें