फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, सी फार्म मिलेंगे ऑनलाइन

Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कम्प्यूटर - फोटो : getty images
विज्ञापन
आबकारी व कर विभाग की तरफ से जिले भर के व्यापारियों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा स्कीम अधीन रजिस्टर करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मीटिंग में कर एवं आबकारी विभाग के कर विभाग की जिला स्तरीय मीटिंग में दी। डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये का सेहत बीमा व 50 हजार रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो व्यापारी सिस्टम में रजिस्टर करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड व रजिस्ट्रेशन की कॉपी जरूरी चाहिए। सहायक आबकारी के कर कमिश्नर बलदीप कौर ने बताया कि विभाग की तरफ आगे भी कैंप लगाए जाएंगे। व्यापारियों की सुविधा के लिए सी फार्म ऑन लाइन उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी के गैर सरकारी मेंबर रघबीर सिंह जुनेजा ने गैर सरकारी मेंबर को शिनाख्ती कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में जल्दी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मीटिंग में कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई। इससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें