जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मौजूद माया गार्डन मैग्नीशिया में सोमवार को इन्वेस्टर्स ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बिल्डर पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए और कहा कि बिल्डर द्वारा एग्रीमेंट के विपरीत उनको 2021 में ही पोजेसन लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे इन्वेस्टर्स ने आरोप लगाया कि अभी प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हुआ है और ना ही सेफ्टी नॉर्म्स पूरे किए गए है। बिल्डर ने जो 1 प्रतिशत ब्याज प्रति माह ब्याज के रूप में देने का वादा किया था वह उसे भी पूरा नहीं कर रहा। उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई यहां लगाई है और अब बिल्डर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। वह उन्हें मिलने का टाइम नहीं दे रहा, जबकि वह कई बार उनसे मिलने की फरियाद कर चुके हैं। माया गार्डन मैग्नीशिया के दफ्तर में बैठे सेल्स मैनेजर नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सब कुछ प्रोजेक्ट की टेक्निकल टीम देखती है। वह इस मामले को बिल्डर तक पहुंचा देंगे और मामले को हल करवाने की कोशिश करेंगे। मौके पर पहुंचे जीरकपुर थाने के एएसआई ने बताया कि दोनों पार्टियों को बिठाकर मसले का हल निकालने की कोशिश की जाएगी यदि कोई हल न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।