फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स मोहाली के बाहर झाड़ियों में मिला कंकाल

Sat, 16 Nov 2024 04:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
झाड़ियों में मिले कंकाल की जांच करते एएसआई ओम प्रकाश।
विज्ञापन
फारेंसिक टीम ने मौके से लिए सैंपल, जांच के लिए एफएसएल लैब भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। कोर्ट कॉम्प्लेक्स मोहाली के बाहर लखनौर गांव की तरफ जाते हुए झाड़ियों में एक कंकाल मिला है। कंकाल महिला का है या पुरुष का यह पता नहीं चल पाया है। कंकाल झाड़ियों में पड़ा था, जिसे किसी राहगीर ने देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
बताया जा रहा है कि कंकाल दो से ढाई महीने पुराना है, जिसका मांस पूरी तरह से गल चुका है। मौके पर केवल हड्डियां पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई है। टीम ने मौके से कुछ सैंपल एकत्र किए जिसे जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है कि यह हत्या है या मामला कुछ और है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सोहाना थाने के एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे सूचना मिली थी। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कंकाल पड़ा था। हड्डियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। पास ही एक बैग था जिसमें कंबल, पॉलिथीन के लिफाफे में चप्पल, एक लिपस्टिक, एक बंद डिब्बा, बूट और कपड़े वगैरह मिले हैं, जो कंकाल के आसपास बिखरे पड़े थे। वहीं एक हड्डी कुछ दूर पड़ी मिली जिसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाजू की हड्डी है।
विज्ञापन

पुलिस यह मानकर चल रही है कि हो सकता है कि बाद में जानवरों ने यहां सामान बिखेर दिया हो। पुलिस को बैग से कुछ कागजात भी मिले हैं जो कब्जे में ले लिए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें