फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंगू के 12 नए मामले सामने आए डेंगू पीड़ित मरीज को काटने के बाद अन्य में बीमारी फैलाता है मच्छर

Fri, 15 Nov 2024 07:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली/जीरकपुर। डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को मोहाली में 12 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 1359 तक पहुंच गई है। यह स्थिति जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।

फेज- 6 सिविल अस्पताल की विशेषज्ञ हरमन कौर बराड़ ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य टीमें सक्रियता से लोगों को जागरूक कर रही हैं। डेंगू किसी एक प्रकार के मच्छर से नहीं होता। यदि मच्छर ने आपको काटने से पहले किसी डेंगू पीड़ित को काटा हैं तो आपको भी डेंगू होने का खतरा हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचने के लिए लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनें और घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखें, ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त किया जा सके। यहां कहीं भी नालियों, गमलों, फ्रिज, टायर आदि में पानी भरा हो, उसे या तो खाली करें और अगर खाली करना संभव नहीं हो तो उसमें काला तेल या मिट्टी का तेल डाल दें। बकरी का दूध, कीवी फल या नारियल पानी ही प्लेटलेट्स बढ़ाने में विशेष सहायक नहीं हैं। रोगी को जितना हो सके किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए और आराम करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए, जो सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन

वहीं ढकोली हेल्थ सेंटर की एसएमओ डॉ. पॉमी चतरथ का कहना है कि डेंगू होने पर खाने में खिचड़ी या हल्का ही खाएं, फल खाएं, भारी खाना या ओट्स न खाएं। बाहरी खाने से परहेज करें। आराम ज्यादा करें। दर्द की कोई भी गोली जैसे की ब्रुफेन या डिक्लोफिनैक न खाएं। इन उपायों से धीरे-धीरे प्लेटलेट्स बनने लगेंगे और 8 से 10 दिन में मरीज सामान्य हो जाएगा।




बॉक्स-

इस हफ्ते का डेंगू के मामले

दिनांक डेंगू का मामले

10 नवंबर 14

11 नवंबर 13

12 नवंबर 17

13 नवंबर 15

14 नवंबर 14

15 नवंबर 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें