फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा सप्लाई करने की फिराक में छह युवक-युवतियां काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। फर्नीचर मार्केट बलटाना में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में छह युवक और युवतियों को काबू किया है। तलाशी के दौरान किसी के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ लेकिन डोप टेस्ट पॉजीटिव मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जीरकपुर के अफसर-इंचार्ज की रिपोर्ट के अनुसार उनको सूचना मिली कि छह युवक-युवतियां नशा सप्लाई करने और सेवन करने के लिए क्राउन होटल लोहगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। वे लोग बलटाना स्थित वेलवर्ट क्लार्क होटल के पास कच्चे रास्ते पर ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां तीन युवक और तीन युवतियां संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आरती, जसप्रीत कौर, पूजा, अभि आहूजा, अभयराज और अरुण बताया। ये पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न शहरों के निवासी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें