फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर कीर्तन के दौरान युवक को कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-78 में रहने वाले एक युवक पर नगर कीर्तन के दौरान छह लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल जगबीर सिंह (34), निवासी रामपुर गुज्जरा, जिला संगरूर, हाल निवासी सेक्टर-78 मोहाली है। वह ड्राइवर है। घटना 3 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे सोहाना साहिब शहीदां गुरुद्वारा साहिब के निकट नगर कीर्तन के दौरान हुई। आरोपी एक युवक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करणा के रूप में हुई है, जबकि बाकी सभी अज्ञात हैं।
विज्ञापन


जगबीर ने बताया कि वह नगर कीर्तन देखने पहुंचा था। अचानक भीड़ में किसी युवक ने पटाखा चलाया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक युवक जो घोड़ी की लगाम पकड़े था, उससे उलझ पड़ा और उसे गाली देकर थप्पड़ मार दिए। कुछ ही क्षणों में पांच अन्य भी वहां आ गए। एक युवक ने उसके माथे और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, बाकी ने लाठियों और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। घायल ने बताया कि हमलावरों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था।
उसकी बेटी ने उसे पकड़कर बचाने की कोशिश की और मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली पहुंचाया। जांच के बाद पुलिस ने जसकरण उर्फ करना और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच हवलदार बलबीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी और अन्य सबूत खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें