नयागांव। बाबा बालक नाथ मंदिर के पास जनता कॉलोनी में करीबन 6 साल के बच्चे कृष्णा की करंट लगने से मौत हो गई। कृष्णा सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर-10 चंडीगढ़ में पहली क्लास में पढ़ता था। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।
कृष्णा के पिता फूलचंद ने बताया कि उनका बेटा खेलते-खेलते ऊपर छत पर चला गया। वहां पानी की टंकी से छत पर पानी ओवरफ्लो होकर छत पर फैल बहा रहा था। वहीं पर कहीं पर बिजली के अर्थ की पाइप बह रहे पानी में टच हो गई। जिसकी वजह से करंट पानी में आ गया। इसी दौरान छत पर खेलते हुए उसका पैर पानी में रखा तो उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। नयागांव पुलिस ने बच्चे के पिता के कहने पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और खरड़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया है।