फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में कोरोना से छह लोग संक्रमित, 23 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से सोमवार को छह लोग संक्रमित हुए, जबकि 23 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं। ताकि इस महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संक्रमित होने वाले लोगों में ढकोली से एक, लालड़ू से एक, बूथगढ़ से एक, बनूड़ से एक और मोहाली से दो केस शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना के 68317 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 67078 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि 188 केस सक्रिय हैं और 1051 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें