फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद जागीर सिंह के फार्महाउस से ही मिला सुच्चा सिंह का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। हत्या के 15 दिन बाद आखिरकार सुच्चा सिंह का सिर उसी फार्महाउस से बरामद हुआ, जहां उसका शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सिर परिजनों को सौंप दिया है। वह अब इसे जल में प्रवाहित करेंगे। अदालत ने मामले में आरोपी देसराज को एक जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, अब जागीर सिंह व सतनाम सिंह को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

20 जून को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्महाउस की दीवार के पास गांव नगल निवासी सुच्चा सिंह का सिर कटा शव जमीन में दबा मिला था। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। डीआईजी व एसएसपी से लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी व तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। सुच्चा सिंह 12 जून से लापता था। इसकी गुमशुदगी भी परिजनों ने दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस तीन दिन तक तलाश नहीं पाई तो परिजन अपने स्तर पर भी खोजने में जुट गए। 15 जून को सुच्चा सिंह के पालतू कुत्ते को लेकर जब परिजन सीएम के फार्महाउस के पास पहुंचे तो कुत्ते ने एक जगह जमीन खोदनी शुरू कर दी। जब वहां जेसीबी से खोदा गया तो सुच्चा सिंह का शव मिला मगर उसका सिर गायब था। सिर को खोजने का जिम्मा डीएसपी मनजीत सिंह औलख को सौंपा गया था। वह डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशने में जुटे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी।
आरोपियों ने ही दिया सुराग
पुलिस ने हत्याकांड में दबोचे आरोपियों जागीर सिंह, सतनाम सिंह व देसराज से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने सिर के बारे में सुराग दिया। निशानदेही पर जमीन खोदी गई तो सुच्चा सिंह का सिर बरामद हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि जागीर सिंह ने सुच्चा सिंह से 40 हजार में बकरियां खरीदी थीं। इन्हीं बकरियों का बाड़ा बनवाने के लिए उसने सुच्चा सिंह को अपने फार्महाउस पर बुलाया था। इसके बाद रात में वहां पार्टी हुई, जिसके बाद जागीर सिंह ने देसराज के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसका धड़ व सिर अलग अलग गाड़ दिया।
डीएसपी बोले-जल्द गिरफ्त में होगा नेपाली
डीएसपी मुल्लांपुर बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी नेपाली की तलाश जारी है। वह जल्द गिरफ्त में होगा। नेपाली जागीर सिंह के लिए ही काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें