फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव धीरेमाजरा में डायरिया के छह और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। डायरिया फैलने के तीसरे दिन गांव धीरेमाजरा में छह नए केस सामने आए हैं। इनके साथ ही गांव में अब तक 65 केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को तीन माह और शनिवार को डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, लोगों का कहना है कि डायरिया के चलते ही इनकी मौत हुई है। विभाग को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उससे ही इसके बारे में पता चल पाएगा।डीसी मोहाली आशिका जैन ने रविवार को लालड़ू के गांव धीरेमाजरा में गंभीर डायरिया बीमारी के प्रभाव का जायजा लेने के लिए विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और शनिवार दोपहर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 65 मामले सामने आए हैं और सभी स्थिर हैं। दो बच्चों की मौत चिकित्सकीय जांच का हिस्सा है और उनकी मौत की जांच के बाद ही कारणों की पुष्टि की जा सकती है। मरीजों में से केवल एक का डेराबस्सी अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और बीमारी के किसी भी हमले को रोकने के लिए चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है। ट्यूबवेल की जांच रिपोर्ट सही पाई गई है। अब लोगों के पानी की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है। यहां तक कि जलापूर्ति पाइपलाइन की भी जांच की गई और कोई रिसाव नहीं पाया गया। वहीं जिन उपभोक्ताओं के निजी कनेक्शन में लीकेज होने की आशंका है, उनके कनेक्शन काट दिए गए हैं।

रविवार को डेराबस्सी के तहसीलदार कुलदीप सिंह ने गांव धीरेमाजरा का दौरा करके मौके के हालात का जायजा लिया। मेडिकल शिविर में पहले दिन 42, दूसरे दिन 17 मरीजों का पता चला था। रविवार को छह और मरीज सामने आए हैं जबकि बाकी मरीजों की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। पानी की किल्लत को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

कोट
चिकित्सा विभाग की टीमों ने अब तक तीन बार में कुल 186 घरों का घर-घर जाकर सर्वे किया है। गांव में पिछले तीन दिनों से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ओआरएस घोल के पैकेट बांटे जा रहे हैं और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। शनिवार के बाद से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। -हिमांशु गुप्ता, सब डिवीजन मजिस्ट्रेट।
कोट

गांव में पीने के लिए चार-पांच पानी के टैंकर पर्याप्त हैं। लोग बेवजह पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जबकि अन्य कार्यों के लिए सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगा सबमर्सिबल पंप इस्तेमाल में लाया जा सकता है। -सरपंच संदीप, धीरेमाजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें