फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार का शीशा तोड़ 14 तोले गहने और 1.80 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। गांव कराला के नजदीक बॉलीवुड गली ढाबे में परिवार के साथ खाने पीने के लिए रुके जिला मोगा के अध्यक्ष व हिम्मतपुरा के सरपंच की इनोवा कार का एक अज्ञात व्यक्ति ने शीशा तोड़ दिया। वह कार से 14 तोले सोने के गहने, 1.80 लाख रुपये और अन्य कागजात लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सरपंच व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि वह अपनी कार (पीबी-13-एडब्ल्यू-2112) से पत्नी और बेटी के साथ गांव हिम्मतपुरा से चंडीगढ़ जा रहे थे। इकी दौरान बनूड़ के पास बनी बॉलीवुड गली में परिवार के लोगों को खाना देने के लिए रुके तो इनोवा को पार्किंग में खड़ा कर अंदर चले गए। 15 मिनट बाद उसके पास बॉलीवुड गली में काम करने वाली एक लड़की का फोन आया कि उनका पर्स बाहर पड़ा है। जब वे गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि कंडक्टर साइड मिरर टूटा हुआ था और जब युवती ने उनकी पत्नी का पर्स दिया तो उन्होंने देखा कि उसमें 14 तोला सोने के गहने, एक लाख 80 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज नहीं थे। इस पर बनूड़ थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

पर्स के बारे में फोन करने वाली लड़की ने बताया कि स्कूटी में सवार एक बुजुर्ग आदमी ने उसे शौचालय से बाहर निकलते कहा कि पर्स गिरा पड़ा है। इस पर उसने पर्स उठाकर उसमें लिखे मोबाइल पर कॉल करके बताया। बॉलीवुड गली की पार्किंग में कोई चौकीदार नहीं है और जब इस घटना के बारे में पीड़िता ने बॉलीवुड गली के मालिक और मैनेजर से बात की तो उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर जब बॉलीवुड गली के मैनेजर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह आज छुट्टी पर हैं। घटना के बाद पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं और हर समय सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें