फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंगू के छह और मरीज मिले, सिविल अस्पताल में एक बेड पर चल रहा दो का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में डेंगू और बुखार से बचाव के लिए बड़े- बड़े इंतजाम के दावे भले किए गए हों लेकिन रविवार को छह और डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। इसके साथ ही जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। इन परिस्थितियों में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सहित सभी वार्डों में एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। वहीं इमरजेंसी में हालात और खराब हो चुके हैं, क्यों कि यहां एसी बंद होने के कारण मरीजों को भारी उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीज अधिक आए। ये मरीज अधिकतर कालका, पिंजौर, सूरजपुर, बरवाला से थे। इसके अलावा पंचकूला जिले में पंजाब से लगती सीमा के भी अधिक मरीज आ रहे हैं। इस कारण इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीज अधिक आने के कारण इमरजेंसी, मेडिसिन वार्ड, डेंगू वार्ड सहित सभी जगह एक बेड पर दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। इस कारण मरीज परेशान हैं। वहीं उमस भरी गर्मी अधिक होने के कारण इमरजेंसी में एसी भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को हुई है परेशानी
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पिंजौर से आई नूरजहां को बुखार और कमजोरी की शिकायत है। उन्होंने बताया कि दो बार टेस्ट होने के बाद रिपोर्ट नहीं मिली। इस कारण वह इलाज कराने के लिए बाहर प्राइवेट अस्पताल गईं। वहीं इमरजेंसी में भर्ती इंदिरा कॉलोनी की दीपा ने बताया कि अभी तक इलाज और बेड की कमी है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब तक ये हैं जिले के हालात
पंचकूला में डेंगू के अब तक 164 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पंचकूला से 75, सूरजपुर से 45, बाकी अन्य जगह से मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से लगातार टीमें सर्वे कर रही हैं। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए एंटी लारवा दवा और फॉगिंग की जा रही है। वहीं बुखार के मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। इस कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कोट -
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण एक बेड पर दो मरीजों को लिटाया गया है। इसके लिए बुखार और डेंगू के लिए जल्द ही अलग वार्ड बनाया जाएगा। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें