फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब ठेके के 6 जोनों को नहीं मिला कोई खरीदार, लाइसेंस फीस पर अटकी बोली प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शराब के 6 प्रमुख जोन शुक्रवार को बिना किसी खरीदार के रह गए। इससे एक्साइज विभाग को झटका लगा है। इन जोनों में मोहाली-1, मोहाली-3, मोहाली-4, न्यू चंडीगढ़, कुराली और खरड़-2 शामिल हैं। पहले रिन्यूअल न करवाने के बाद विभाग ने इन्हें दोबारा बेचने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन निर्धारित दिन कोई भी बोलीदाता नहीं आया। सूत्रों के अनुसार संभावित बोलीदाता लाइसेंस फीस में कमी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मौजूदा दरें काफी अधिक हैं। इससे शराब कारोबार में मुनाफा कम रह जाता है। इसी कारण उन्होंने इन जोनों में रुचि नहीं दिखाई। इस स्थिति से विभाग को राजस्व नुकसान की आशंका है, क्योंकि ये सभी जोन उच्च आय वाले माने जाते हैं। अब एक्साइज विभाग नई रणनीति बनाने में जुट गया है। इससे लाइसेंस फीस में संभावित कटौती या शर्तों में बदलाव पर विचार किया जा सकता है, ताकि इन जोनों को जल्द से जल्द अलॉट किया जा सके।


यह थी फीस, नहीं मिले खरीदार
मोहाली-1 (60.67 करोड़), मोहाली-3 (74.94 करोड़), मोहाली-4 (72.77 करोड़), न्यू चंडीगढ़ (70.51 करोड़), कुराली (65.31 करोड़) और खरड़-2 (68.15 करोड़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें