जीरकपुर। वीरवार की शाम चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन पर जैसे ही यात्रियों को भनक लगी, कि हाई फीवर संदिग्ध पांच मरीज जन शताब्दी में मिले हैं, तो रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। इनमें एक मरीज पंचकूला और पांच मरीज चंडीगढ़ के शामिल हैं। दरसअल शाम 7 बजे जन शताब्दी नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची, इनमें स्कैनिंग के दौरान 6 मरीजों को हाई फीवर पाया गया। जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाई और एक मरीज को पंचकूला के सिविल अस्पताल और पांच मरीजों को जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया है। इनमें एक मरीज बिहार के मोतिहारी और बाकी यूपी के गोंडा, गोरखपुर और लखनऊ के हैं।