फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 करोड़ भरने पर भी बाजवा को नहीं मिली राहत, पांच दिन का रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव के मालिक कालोनाइजर जरनैल सिंह बाजवा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। जरनैल सिंह बाजवा की ओर से वीरवार को उपभोक्ता अदालत चंडीगढ़ में छह करोड़ रुपये जमा करवाने के बाद वहां चल रहे सभी केसों में जमानत मिल गई।
विज्ञापन

लेकिन खरड़ अदालत में चल रहे केसों में अदालत ने बाजवा का पुलिस रिमांड पांच दिन का और बढ़ा दिया। चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट में चल रहे 58 केसों में से 36 केसों का निपटारा का इस दौरान हो गया। बाजवा की ओर से करीब 6 करोड़ रुपये के ड्राफ्ट अलग-अलग शिकायतकर्ताओं के लिए अदालत में जमा कराए गए। जबकि तकरीबन इतनी ही रकम की देनदारी अभी बाजवा के ऊपर शिकायतकर्ताओं की बकाया है। अदालत ने बाजवा को इन केसों में थोड़ी राहत देते हुए आदेश दिए कि बकाया 6 करोड़ रुपये अगले 6 महीने में जरनैल सिंह बाजवा एक करोड़ रुपये प्रति माह के हिसाब से अदालत में जमा करवाएं।
लेकिन वहीं दूसरी ओर खरड़ अदालत में चल रहे अन्य केसों में अदालत ने बाजवा का पुलिस रिमांड पांच दिन और बढ़ा दिया। बाजवा के वकील दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाजवा डेवलपर एंड प्रमोटर की ओर से उक्त राशि जमा करवा दी है। बाजवा पिछले तीन साल से लोगों को भुगतान कर रहे हैं और वह अब तक करोड़ो रुपये लोगों के लौटा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट का कारोबार ठप होकर रह गया है, जिस कारण पिछले कुछ माह से जरनैल सिंह बाजवा लोगों की रकम लौटा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें