फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने खरड़ व आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की चोरी करने और सड़क पर जा रहे लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि खरड़ के सदर व सिटी पुलिस स्टेशन में अलग अलग तीन मामलों में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 12 मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सड़क पर फोन करते हुए जा रहे लोगों से खासकर महिलाओं व युवतियों से मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन आरोपी कर्ण महाजन निवासी पठानकोट हाल वासी घडुआं, मनप्रीत सिंह निवासी कुराली, जसपाल सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ मोबाइल स्नैचिंग का मामला 8 फरवरी को दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कर्ण महाजन व मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जसपाल सिंह फरार है। पुलिस की ओर से पकड़े दोनों आरोपियों से 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सिटी पुलिस स्टेशन में पुलिस ने गगनप्रीत सिंह निवासी गांव ढंगराली रोपड़, प्रिंसजीत सिंह निवासी मोरिण्डा, हर्षदीप सिंह निवासी खमाणों, अमरिंदर सिंह निवासी बस्सी पठाना को गिरफ्तार करके इनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है जो इन्होंने वरिंदरपाल सिंह निवासी गिलको वैली का चोरी किया था। पुलिस ने इनके पास से दो चोरी के मोबाइल भी बरामद किए हैं। एक अन्य मामले में सिटी पुलिस खरड़ ने कर्णवीर निवासी मोरिंडा को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें