फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मोहाली पुलिस के सामने पेश होगा सिंगर करन औजला

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मोहाली पुलिस के सामने पेश होगा सिंगर करन औजला
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर अपने प्रशंसकों सहित ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला
सिंगर ने सोमवार तक पुलिस से लिया था समय, 8 गाड़ी चालकों को पुलिस ने दिए थे नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर अपने प्रशंसकों समेत ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पंजाबी सिंगर करन औजला सोमवार को पुलिस के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सोमवार को पेश होने का समय लिया है। सिंगर ने अधिकारियों को कहा था कि वह रविवार तक व्यस्त है। उसका लुधियाना में एक शो समेत कई अन्य प्रोग्राम है।
वहीं, दूसरी ओर 5 वाहन चालकों ने तो नोटिस लेने के बाद पुलिस के पास जाकर हाजिरी लगा दी, लेकिन अभी भी 3 वाहन चालक पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। उनके पास अब समय नहीं बचा है। उक्त लोग यदि पुलिस के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उन पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को जैसे ही यह मामला सामने आया था। इसके बाद से जिला पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने विभिन्न लाइट प्वाइंटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली थी। इसमें आठ गाड़ियों की पहचान हो गई। इसमें तीन गाड़ियां चंडीगढ़, तीन पंजाब, एक यूपी और एक राजस्थान की गाड़ी है। इनका एड्रेस व सारी जानकारी पुलिस ने खंगाली थी। इसके बाद सिंगर समेत पांच लोगों को नोटिस और चालान की कापियां पुलिस ने दे दी हैं, जबकि तीन लोग अभी रह गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को सिंगर करन औजला कनाडा से वापस लौटे थे। उनके आने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों तक पहुंची, काफी संख्या में प्रशंसक गाड़ियों में सवार होकर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। इसके बाद करन की गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी प्रशंसक उनके काफिले में जुड़ते ही चले गए। एयरपोर्ट रोड पर तो ऐसे लग रहा था कि मानो कोई रैली चल रही है। इतना ही नहीं सिंगर खुद भी गाड़ी में खड़ी होकर सेल्फी ले रहे थे। वहीं, उनके समर्थक कारों की खिड़कियों से निकलर पोस्टर दिखा रहे थे। इसके अलावा कुछ तेज रफ्तार व हॉर्न बजाकर हुड़दंग कर रहे थे। इससे लोगों को काफी परेशानी आ रही थी। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस शुरू से ही मामले की जांच में जुट गई थी। सारे इलाके के कैमरे खंगाले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें