फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शूटिंग चैंपियनशिप में सिमरन राठौर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 61वीं पंजाब स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मोहाली की उभरती निशानेबाज सिमरन राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के सब यूथ महिला एयर पिस्टल वर्ग में सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल कर मोहाली का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, खेल प्रेमियों और शहर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सिमरन राठौर ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 265 प्रतिभागी संख्या के साथ हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में पटियाला की सुखमन कौर ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पटियाला की ही गुरनयामत कौर दूसरे स्थान पर रहीं। सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
61वीं पंजाब स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी निशानेबाजी की प्रतिभा, एकाग्रता और तकनीकी कौशल दिखाने का अवसर मिला। कड़े मुकाबलों के बीच सिमरन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सिमरन ने बताया कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस कामयाबी से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी शूटिंग जैसे खेलों में आगे बढ़ने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें