मोहाली। सिद्ध बाबा बाल भारती समाधी एवं प्राचीन शिव मंदिर मटौर में सात दिन तक चली श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा व्यास किशोर शास्त्री ने सात दिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य यजमान धर्मवीर अग्रवाल, मंदिर कमेटी के प्रधान तिरलोचन सिंह बैदवान, उनकी टीम और महिला मंडल ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सात दिन तक अटूट भंडारे की व्यवस्था की।
समापन पर विधायक कुलवंत सिंह, प्रभजोत कौर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न मंदिर कमेटियों के पदाधिकारी और समाजसेवी पहुंचे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान तिरलोचन सिंह बैदवान ने श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।