फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू के निकट बिजली ग्रिड के सामने एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राजमिस्त्री श्यामवीर की मौत हो गई है। युवक मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं का निवासी है। वह वर्तमान में लालड़ू में किराए के मकान में रह रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्भय सिंह ने बताया कि रामवीर निवासी धर्मपुर माजरा गुरु नानक कॉलोनी लालड़ू में रह रहा है।
विज्ञापन

उसके अनुसार वह बाइक पर डेराबस्सी से लालड़ू अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बिजली ग्रिड के निकट पहुंचा तो उनके गांव का श्यामवीर पैदल जा रहा था। उसी समय डेराबस्सी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रामवीर के बयान पर भागे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें