फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफटीएए की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, कई कलाकार रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर- 75 स्थित पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन (पीएफटीएए) नव नियुक्त प्रधान हास्य कलाकार एवं अभिनेता करमजीत सिंह अनमोल और उनकी टीम ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। एसोसिएशन के अन्य सदस्यों को चेयरमैन गुग्गू गिल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुग्गू गिल ने कहा कि पंजाबी सिनेमा हमारा ताज है। हमें गर्व है कि आज यह दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। इसका सेहरा हमारे पंजाबी कलाकारों और पंजाबी को प्रेम करने वालों को जाता है। वहीं नई नियुक्त सदस्यों की अब जिम्मेदारी बनती है कि वे पहले की तरह ही चल रही एसोसिएशन की नीतियों को चलाएं। वहीं चेयरमैन होने के नाते यह कहना चाहूंगा कि एसोसिएशन का पहला काम पंजाबी सिनेमा के सभी कलाकारों और अन्य सदस्यों को साथ लेकर चले। जिनमें डायरेक्टर, राइटर, और लाइन डायरेक्टर सभी शामिल है। उन्होंने कहा कि संस्था ने पहले भी काफी अच्छे काम किए हैं। उम्मीद है कि नए प्रधान के नीचे नए सदस्य भी अच्छा काम करेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव मलकीत रौणी ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी को तहे दिल से निभाने का प्रण लिया है। वहीं इस विशेष मौके पर गुरप्रीत घुग्गी, सतिंदर माहल, गुरप्रीत कौर, सीमा कौशल, राज धालीवाल, तनवी नागी, मलकीत रौणी, डॉ. रणजीत शर्मा, परमजीत भंगू, परमवीर सिंह और अमन अरोड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें