फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट खाली करवाने को लेकर बाप-बेटे पर चलाई गोलियां, सामान बाहर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में प्लॉट खाली करवाने की नियत से बाप-बेटे पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। हमलावरों पर आरोप है कि उन्होंने गोलियां चलाने के साथ ही प्लॉट से उनका सामान भी बाहर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि .32 बोर और एक अन्य पिस्टल से मौके पर फायरिंग की गई है। इस मामले में थाना फेज-1 की पुलिस ने नवदीप कुमार निवासी सेक्टर-71 मोहाली की शिकायत पर जसवीर सिंह विरदी निवासी फेज-7, गुरपिंदर सिंह बैनीपाल निवासी खरड़, सोनी सिंह निवासी मटौर, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बरौली (कुराली), दीपक, लक्की और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 351 (2), 324 (4) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावरों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने .32 बोर पिस्टल और 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल ने इसकी पुष्टि की है। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह विरदी, गुरपिंदर सिंह बैनीपाल, सोनी सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नवदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह प्लॉट नंबर एफ-225 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में पहली मंजिल पर 10 साल से रह रहा है। वह प्लॉट में लिफ्ट बनाने का काम करता है। मकान मालिक कमलजीत ऑस्ट्रेलिया रहती है, जिसने इस जगह की अपने भाई जसवीर सिंह विरदी को पावर ऑफ अटार्नी दे रखी है। जसवीर सिंह विरदी बिल्डिंग की देखरेख करता है और उसको काफी समय से मारने की धमकियां देता था। उसने डेढ़ साल से उसके प्लॉट की बिजली कटवा दी है। उसने कामकाज करने के लिए 10केवी का जेनरेटर रखा है। शनिवार शाम करीब 7 बजे जसवीर 8-10 लोगों के साथ प्लॉट में आया तो उस समय वह अपने वर्कर के साथ प्लॉट में नहीं था। जसवीर ने साथियों के साथ उसके दो जेनरेटर और बाकी सामान उठाकर गेट से बाहर फेंक दिया। उसके वर्कर प्लॉट पर पहुंचे और इस बारे में उसको फोन पर जानकारी दी। कुछ समय बाद गुरपिंदर सिंह बैनीपाल और उसके साथियों के साथ करीब रात 11.40 पर प्लॉट में आया। उसने आकर गोलियां चलानी शुरु कर दी और उन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें