फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव मोही कलां के किसान अजैब सिंह के घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी हो गई। मामले की जानकारी तेपला पुलिस चौकी को दी गई है। किसान अजैब सिंह ने बताया कि वह रीपर से भूसा बनाने का काम करता है। रात के समय ट्रॉली घर के बाहर खड़ी करता है। बीती रात भी उसने ट्राली को अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब चार बजे जब देखा, तो घर के बाहर खड़ी ट्रॉली गायब थी। इसके बाद उन्होंने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्रॉली की काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा, तो पता चला कि करीब 12:40 पर दो लोग लाल रंग के ट्रैक्टर पर आए और घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को अपने ट्रैक्टर के पीछे लगाकर वहां से चले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले दो लाख रुपये की लागत से यह ट्रॉली बनवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें