फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिल्डर के दफ्तर पर गोलीबारी, दो अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक बिल्डर के दफ्तर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस हमलावरों को पकड़ने में असमर्थ रही है।
विज्ञापन




बिल्डर अमित दुआ ने पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। दुआ के अनुसार, उनके पूर्व मैनेजर शुभम बेदी ने कंपनी से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। उन्हें शक है कि जेल में बंद शुभम बेदी के कहने पर उसके जीजा और परिवार ने यह हमला करवाया है। पुलिस ने दफ्तर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह तूर ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुटी है और आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें