फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के घर के बाहर चली गोली, बेटे को फोन करके मांगी बीस लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मानकमाजरा में मंगलवार की रात पूर्व सरपंच के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों गोली चलाई और इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद सरपंच के बेटे को फोन करके 20 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि किसी का जानी नुकसान होने से बच गया। पूर्व सरपंच निर्मल सिंह की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का प्रयास, जबरन वसूली करने और ऑर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मानकमाजरा के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात घर में सो रहे थे। करीब 2 बजे उन्होंने अपने घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनी। जबकि उनका बेटा भी कमरे में ही सो रहा था। इसी दौरान उनके बेटे के फोन पर अनजान नंबर से किसी की कॉल आई और बीस लाख रुपये की मांग की। साथ ही धमकियां दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
इसके बाद जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सोहाना थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न घाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और उस दौरान का कॉल डंप उठाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें