फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सूरज सिंह ने वर्ष 2024 से उसे शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसी बहाने उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सूरज सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत नामजद किया है। पीड़िता ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आए थे। वर्ष 2024 में उनकी बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हुई। बाद में सूरज ने शादी का प्रस्ताव रखा और उसका विश्वास जीता। उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन



मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमनदीप सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें