कुराली। सिसवां रोड पर एक सीड स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मलेरकोटला सीड स्टोर के मालिक मोहम्मद शकील ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात करीब 12.30 बजे उन्हें किसी जानकार का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। इसी दौरान जब वह दुकान पर पहुंचा, तो लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आग बहुत तेज होने के कारण उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया है कि ऊपर से गुजर से बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दुकान में रखे पेस्टीसाइड और बीज जलकर राख हो गए, इससे उसका 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।