फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेडरेशन ने समस्याओं पर की चर्चा, सिटी बस सेवा और सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन फेडरेशन मोहाली की कार्यकारिणी की बैठक में शहर से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन से समाधान की मांग कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक फेज-5 में फेडरेशन के प्रधान इंजीनियर पीएस विरदी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में लंबे समय से लंबित सिटी बस सेवा का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि बार-बार पत्राचार के बावजूद अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। फेडरेशन ने एक बार फिर प्रशासन से इस सेवा को शीघ्र शुरू करने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्तर की फूड सेफ्टी कमेटी की बैठक लंबे समय से न होने पर चिंता जताई गई। बैठक में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चार महीने से अधिक समय से बिजली बिल जारी न किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। फेडरेशन ने कहा कि एक साथ भारी बिल आने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, इसलिए नियमित रूप से बिल जारी किए जाएं। शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, संकरी गलियों में तेज रफ्तार वाहन चलाने और मोटरसाइकिलों के तेज आवाज वाले साइलेंसर से आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों को होने वाली परेशानी पर भी चर्चा हुई।
फड़ियों के लिए गमाडा द्वारा नगर निगम को सौंपी गई जगहों को विकसित कर शीघ्र आवंटित करने की मांग की गई, ताकि बाजारों के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त हो सके। बैठक में मीत प्रधान एवं ग्रेटर मोहाली आरडब्ल्यूए कन्फेडरेशन की संगठन सचिव रुपिंदर कौर नागरा ने शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता जताकर कहा कि कई आरएमसी से समय पर कचरा नहीं उठाया जाता, इससे बदबू और मच्छरों के कारण डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रही है। उन्होंने सेक्टर-71 कम्युनिटी सेंटर के सामने बने आरएमसी को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। बैठक में जय सिंह शैंहबी, जगतार सिंह, गुरचरण सिंह कपूर, एसएस ग्रेवाल, सोहन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार कपूर, लक्ष्मण सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें