फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच निकला कारोबारियों पर गोली चलाने वाला शूटर, खरड़ में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर ट्राइसिटी के कारोबारियों और क्लब संचालकों पर गोली चलाने वाले एक शूटर के खिलाफ थाना सिटी खरड़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला सीआईए स्टाफ खरड़ की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ राणा निवासी गांव कुराली जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में
विज्ञापन

हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि आरोपी दीपक बंबीहा या लॉरेंस गैंग के संपर्क में है। ट्राइसिटी में दोनों गैंग कारोबारियों से रंगदारी वसूलते हैं। जो लोग रंगदारी नहीं
देते थे, गैंगस्टर उन पर दीपक और उसके साथियों से फायरिंग करवाते थे ताकि वह डरकर रंगदारी दे दें। पुलिस ने खरड़ बस स्टैंड के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान
विज्ञापन

सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में असलहे के साथ घूम रहा है। सूचना के बाद उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी में तलाश शुरू कर दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
सूत्रों ने बताया कि दीपक विदेश में बैठे गैंगस्टरों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता था। वह उनके लिए बैंक खातों का भी इंतजाम करता था और कारोबारियों से मिली
रंगदारी की रकम उक्त खातों के जरिए गैंगस्टरों तक पहुंचाता था। बता दें कि ट्राइसिटी में कई जगह कारोबारियों पर हुई फायरिंग में दीपक का नाम सामने आया है। पुलिस
विज्ञापन

उसकी काफी समय से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें