फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हर-हर महादेव...बम-बम भोले...के जयकारे लगाते श्रद्धालु। भारी संख्या में पूजन सामग्री के साथ अभिषेक करने मंदिरों के बाहर लाइन में लगे महिला, पुरुष और बच्चे। गांव, गली, मोहल्लों और प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़। आस्था का यह उल्लास महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले में देखने को मिला। महाशिवरात्रि के दिन सुबह चार बजे से श्रद्धालु भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते नजर आए। कई मंदिरों में सड़कों तक लाइन लगी थी।
विज्ञापन

मोहाली में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 30 शिवालय हैं। इसमें सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही पूजा-पाठ और जलाभिषेक शुरू हो गया। पूरा दिन दूध और फलों का लंगर लगाया गया। महिलाओं की संकीर्तन मंडलियों ने कीर्तन से भक्तों को निहाल कर दिया। कई मंदिरों में भजन गायकों तो कइयों में डीजे की धुन पर लोग भोले बाबा के भजनों पर मस्त हो गए। महाशिवरात्रि पर शहर के सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में हवन हुआ। इसमें संगीत मंडली के साथ श्रद्धालुओं ने भजन किया।
फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। फेज 4 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं। मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और दूध और फलों का लंगर लगाया गया। फेज-3बी 2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में भी धार्मिक समागम हुआ। शाही माजरा स्थित श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजा-पाठ के बाद भगवान शिव का न जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में महिलाओं की कीर्तन मंडली ने कीर्तनों से निहाल किया। सनी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह से भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज-6 स्थित श्री काली माता मंदिर, फेज एक स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ, फेज-9 स्थित दोनों श्री शिव मंदिर, फेज-10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर 68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, गांव मटौर स्थित श्री बाबा बालभारती प्राचीन शिव मंदिर और प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर के साथ सेक्टरों और फेज में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें