फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिजिटल लाइटों से जगमगाने लगा शिव मंदिर

विज्ञापन
सजा मंदिर। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। महाशिवरात्रि का पर्व श्री शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर फेज-9 में स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर को महाशिवरात्रि पर डिजिटल लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही डिजिटल लाइटों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगाने लगता है। मंदिर कमेटी के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर परिसर को फूल मालाओं और डिजिटल लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 20 से लेकर 26 फरवरी तक प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। 24 फरवरी को फेज-6 में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा फेज-11 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में समाप्त होगी। मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया किया जाएगा। इसके अलावा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक शिव जी के भजन कीर्तन किए जाएंगे। शिव मंदिर से दोपहर दो बजे से स्थानीय शोभा यात्रा निकलेगी और शिव जी की रात को चार पहर की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही दो मार्च को महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें