फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शाइन वीजा कंसल्टेंसी मोहाली का लाइसेंस रद्द, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गीतिका सिंह ने शाइन वीजा कंसल्टेंसी का लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई आपराधिक मामलों और नोटिसों का जवाब न देने के कारण हुई। फर्म का कार्यालय सेक्टर-67 मोहाली में है। मालिक करणदीप सिंह और पार्टनर बिक्रमदीप सिंह को 6 अगस्त 2024 को मिला लाइसेंस 5 अगस्त 2029 तक वैध था। गीतिका सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में फर्म के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। प्रशासन ने कई नोटिस भेजे, पर कोई जवाब नहीं मिला। एक शिकायत भी मिली है, जिसकी जांच एसडीएम और एसएसपी मोहाली कर रहे हैं। पंजाब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, आपराधिक मामले दर्ज होने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। प्रशासन ने भविष्य की शिकायतों की जिम्मेदारी फर्म और पार्टनरों की बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें