फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 45 किलो की बोरी उठाकर तीन किलोमीटर चले शेर सिंह, जीते दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। खलौर गांव में आयोजित एक अनूठी प्रतियोगिता में गांव के 55 वर्षीय शेर सिंह ने दो हजार रुपये का पुरस्कार जीता। इस अनूठी प्रतियोगिता के आयोजक एवं किसान नेता नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई गई थी कि जो भी खाद की 45 किलो की बोरी सिर पर उठाकर गांव छड़बड़ पैदल पहुंच जाएगा, उसे दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा को सुनकर गांव निवासी 55 वर्षीय भाई शेर सिंह आए और खाद की बोरी सिर पर लादकर तीन किमी दूर छड़बड़ गांव पहुंचकर दो हजार रुपये इनाम जीत लिया है। इसके अलावा गांव के लोगों और छड़बड़ के अन्य निवासियों ने भी नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें