कोविड काल में आ रहे शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के सभी मंदिर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। सभी मंदिरों को जगमग लड़ियों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, जो लोग मंदिर नहीं आ सकते, वह भी अब घर बैठे ही मां के चरणों में हाजिरी लगा पाएंगे। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर की ओर से स्पेशल यू-ट्यूब चैनल बनाया गया है।
जिस पर रोजाना शाम होने को होने वाले महा आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस बारे में मंदिर के मुख्य पुजारी एवं केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान आचार्य जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि कोविड के चलते यह पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि लोग घर बैठकर भी महा आरती में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित एवं माता की पूजा होगी। मंदिर के प्रधान प्रेम कुमार शर्मा की अगुवाई में यह समारोह शुरू होगा। रोजाना 8 बजे पूजा की जाएगी, वहीं मंदिर कमेटियों की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर हाथ धोने और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी और मंदिर में मूर्तियों के स्पर्श करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा फेज-3बी1 वैष्णो माता मंदिर के पुजारी एनके शास्त्री, सेक्टर-68 मंदिर के पुजारी सर्वेश्वर प्रसाद गौड़ और फेज-6 के दुर्गा माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि उनके मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हैं। सभी जगह अखंड ज्योति जलाई जाएगी, मां की महिमा का गुणगान होगा