मोहाली। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में क्लस्टर 17 के लिए आयोजित छह दिवसीय सीबीएसई बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024-25 शनिवार को संपन्न हो गया। शनिवार को लड़कों के सभी आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इससे पहले लड़कियों के सभी आयुवर्ग के मुकाबले हुए थे। इस प्रतियोगिता को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बांटा गया था।
बॉयज अंडर-19 वर्ग में एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल सेक्टर-26 चंडीगढ़ ने विजेता का खिताब हासिल किया। शेमरॉक सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 69 मोहाली की टीम रनर अप रही और तीसरे स्थान पर अलायंस इंटरनेशनल स्कूल बनूड़ (पटियाला) और सीएम पब्लिक स्कूल राजपुरा रहे।
बॉयज अंडर-17 वर्ग में सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर 26 की टीम विजेता रही। एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल सेक्टर 26 चंडीगढ़ की टीम रनर्स अप रही जबकि तीसरे स्थान पर मानव मंगल स्मार्ट स्कूल मोहाली और अलायंस इंटरनेशनल स्कूल बनूड़ (पटियाला) की टीम रही।
बॉयज अंडर-14 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 39 चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल सेक्टर 26 चंडीगढ़ की टीम रनर अप रही। तीसरा स्थान शेमरॉक सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 69 मोहाली और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 79 मोहाली को मिला।