मोहाली। सेक्टर 78 खेल परिसर में खेडां वतन पंजाब दीयां के सीजन-3 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया।
इसमें फुटबॉल अंडर-14 लड़कों के वर्ग में बीएचएस आर्य ने एनआईएस स्कूल खरड़ को 2-0 से हराया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में कोचिंग सेंटर-78 ने टांगोरी स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी। शेमरॉक स्कूल सेक्टर-69 ने कन्या स्कूल कुराली को 1-0 से हराया।
खो-खो अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय रानी माजरा ने पहला, सरकारी सेकेंडरी दौलत सिंह वाला स्कूल ने दूसरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय फेज-2 ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में अंडर-17 लड़कियों में पहला स्थान सरकारी स्कूल कुराली ने, दूसरा स्थान राजकीय उच्च विद्यालय फतवन ने हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग के अंडर-14 आयु वर्ग में के 67 किग्रा में ईमानवीर सिंह ने प्रथम और अर्णव को दूसरा स्थान मिला। वेटलिफ्टिंग के अंडर-17 (73 किग्रा) में जोबनदीप सिंह ने प्रथम स्थान और कमलजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 (81 किग्रा) में प्रिंस ने प्रथम स्थान और सोनू ने दूसरा स्थान हासिल किया।