फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंप लगाकर सड़क पर डाली जा रही सीवरेज की गंदगी, लोग परेशान

विज्ञापन
सड़क पर डालते सीवरेज की गंदगी। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सीवरेज का गंदा पानी पंप लगाकर सड़क पर गिराया जा रहा है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए सड़क के किनारे लोहे की चादरें लगाकर इसको ढक दिया गया है। चादरों के नीचे से सीवरेज का गंदा पानी हाईवे की तरफ छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे हाईवे के साथ लगती सर्विस रोड पूरी तरह गंदगी से भर गई है। इस कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो चुका है। इससे जहां सड़क पर पानी भर गया है, दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र में बदबू का आलम है। इस सड़क से भारी संख्या में वाहन आते जाते हैं। इस रोड पर कई सोसाइटी के अलावा गोदाम भी हैं। बड़ी संख्या में लोगों का यहां से आवागमन रहता है। गंदा पानी भरने से बड़े वाहन के नजदीक से जब कोई दोपहिया वाहन गुजरता है, तो उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।


सड़क पर सीवरेज का पानी नहीं गिराना चाहिए। अगर यहां पर सीवरेज का गंदा पानी गिराया जा रहा है तो इसकी जांच करके सोमवार को नोटिस जारी कर बिल्डर और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सवनीत सिंह, जेई, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें