फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोसिटी में सीवरेज ओवरफ्लो, 15 दिनों से रेजिडेंट्स परेशान

विज्ञापन
एयरोसिटी में सीवर की गंदगी दिखाता स्थानीय युवक। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी के ब्लॉक सी में फ्लैट नंबर-2601 के सामने 15 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। घरों के सामने सड़क पर बह रही गंदगी की वजह से रेजिडेंट्स काफी परेशान हैं। रेजिडेंट्स मोंटी गर्ग ने बताया कि घर के सामने सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस वजह से गंदे पानी से आने वाली बदबू घरों तक आती है। इसके साथ ही आसपास के घरों के लोग भी इस समस्या से परेशान हैं। गमाडा के पब्लिक हेल्थ ने सीवरेज की लंबे समय से सफाई नहीं कराई है। यही वजह है कि एरोसिटी में कभी भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन


घर के सामने सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गमाडा के पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को सीवर की सफाई जल्द से जल्द करानी चाहिए, तभी ओवरफ्लो की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। -मोंटी गर्ग, रेजिडेंट्स, ब्लॉक सी एरोसिटी

ओवरफ्लो सीवर से निकलने वाली गंदगी और बदबू के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को जितनी जल्दी हो सके सीवरेज की सफाई करा देनी चाहिए। -रीती अग्रवाल, रेजिडेंट्स, ब्लॉक सी एरोसिटी
विज्ञापन


एरोसिटी का चाहे ब्लॉक सी हो या फिर कोई अन्य ब्लॉक हो, सीवर ओवरफ्लो की समस्या किसी न किसी ब्लॉक में हर समय बनी रहती है। पब्लिक हेल्थ को एरोसिटी के सभी ब्लाकों के सीवर की सफाई करनी चाहिए। - राजविंदर सिंह भाटिया , प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, ब्लॉक सी एरोसिटी।

ब्लॉक में सीवर के ओवरफ्लो की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। इस वजह से घर में और बाहर सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। गमाडा को सीवर की सफाई करानी चाहिए। जिससे सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो सके। - बाला रानी, रेजिडेंट्स, ब्लॉक सी एरोसिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें