फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्मशान घाट के पास सीवर का डाला जा रहा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। शहर के वार्ड नंबर तीन के पास श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते के पास खाली जगह में सीवेज का पानी डाले जाने से वार्ड के लोग बहुत परेशान हैं। वार्ड नंबर तीन में बने श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते के पास खाली जगह में खड़े सीवेज के पानी को दिखाते हुए सिकंदर सिंह, इंदर कुमार, हरदेव कटारिया, विक्रम विक्की, इंदर कुमार, पवन कुमार, राज कुमार व अन्य ने बताया कि कल श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते के पास खाली जगह में सीवेज का पानी डाल दिया गया। खाली जगह में खड़े इस गंदे पानी से आ रही बदबू से आस-पास के घरों के लोग और श्मशान घाट जाने वाले राहगीर बहुत परेशान हैं। सीवेज का यह गंदा पानी शिव मंदिर, गोगामाड़ी और धर्मशाला की दीवारों में जा रहा है, जिससे कभी भी कोई भयानक हादसा हो सकता है। इसके अलावा, इस गंदे पानी से आने वाली बदबू के कारण शहरवासी भयानक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
वार्ड निवासियों ने कहा कि इस गंदे पानी की समस्या के बारे में कई बार नगर परिषद और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शनि आहलूवालिया से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि शहर निवासियों को रोजाना की परेशानी और भयानक बीमारी से बचाया जा सके।फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें