फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पगड़ी मुकाबले में बलविदंर सिंह ने बांधी सुंदर पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। भाई घनैया सेवक क्लब भागो माजरा (बैरोपुर) की ओर से गुरुद्वारा साहिब भागो माजरा में गुरबानी कंठ मुकाबला और पगड़ी मुकाबला करवाया गया। इसमें 20 गांवों से सैकड़ों बच्चों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। अरपाल सिंह धीरपुर, मनजोत कौर मजात, मनप्रीत सिंह गुडाना, एकनूर सिंह संते माजरा, साहिब सिंह खरड़, हरनव सिंह नंगल, गुरजाप कौर भागो माजरा, अरमान सिंह मानक माजरा ने गुरबानी कंठ मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। पगड़ी मुकाबले में बलविदंर सिंह भागो माजरा ने सुंदर पगड़ी बांधी। बांके ने पहला स्थान हासिल किया और गुरसरन सिंह, अमृतपाल सिंह, एकम सिंह, राजवीर सिंह, दिलप्रीत सिंह भी विजेता रहे। इस दौरान गांव भागो माजरा के सरपंच गुरजंट सिंह, बलजिंदर सिंह भागो माजरा, गुरुद्वारा कमेटी के प्रेसिडेंट नाहर सिंह, दलवीर सिंह ट्रेजरर, गुरदेव सिंह ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें