फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पामल एनक्लेव में 15 दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, निवासियों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पामल एनक्लेव की मंदिर वाली गली में करीब 15 दिन से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंदिर कमेटी की बैठक में पूर्व पार्षद नवतेज नवी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर जमा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। नवतेज नवी ने आम आदमी पार्टी के स्थानीय प्रभारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को फोटो नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वार्ड नंबर 30 के हालात लगातार बदतर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर के बाहर ऐसे हालात पहले कभी नहीं बने थे।
विज्ञापन



राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

मंदिर कमेटी और पामल एनक्लेव के निवासियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने जल्द से जल्द सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान शशि टंडन, दीपक सोढ़ी, ज्योति शर्मा, प्रीति, रेखा गुप्ता, ममता, सरोज, विनेश, साती देवी, रोशनी मोर, विजय पन्नू, अनीता, सरवणा देवी, राज बाला, विद्या देवी और भगवती प्रसाद मौजूद रहे।



आप प्रभारी का खंडन

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 30 के प्रभारी अमन प्रताप सिंह ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कुछ पूर्व प्रतिनिधियों और विरोधियों द्वारा उनके खिलाफ यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि वह सीवरेज का काम नहीं होने दे रहे। उन्होंने बताया कि समस्या सामने आते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद मशीनें लगवाकर काम शुरू करवाया गया। अमन प्रताप सिंह ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। उन्होंने किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें