फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरपुर के पांच लोगों समेत सात ने कोरोना का हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर के लिए सोमवार को फिर से राहत की खबर आई। इस दौरान जिले के सात लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। इन लोगों में से पांच लोग जवाहरपुर के हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों में पांच जवाहरपुर व दो नयागांव के हैं। वहीं, अब जिले में तंदुरुस्त होने वाले मरीजों की संख्या 43 हो गई है। पॉजिटिव केसों की संख्या 95 और एक्टिव केस 50 हैं। मोहाली में मरीजों के ठीक होने का स्तर काफी बढ़िया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक मोहाली ऑरेंज जोन में है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ठीक होने वाले मरीजों में दमनजीत सिंह (16), मनजीत सिंह (64), अमरिंदर सिंह (24), हरजिंदर कौर (32), हरदेव कौर (55) निवासी जवाहरपुर व राज रानी (60) और रितेश (19) निवासी नयागांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जवाहरपुर से संबंधित मरीजों को अभी घर नहीं भेजा गया है उन्हें डेराबस्सी के निरंकारी भवन में बनाए क्वारंटीन होम में रखा गया है। वह वहां पर 14 दिन के लिए रहेंगे जबकि शेष दोनों को घर भेजा जाएगा। सेहत विभाग की टीमें लगातार उनका मुआयना करेगी। वहीं, जवाहरपुर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 27 हो चुकी है।
विज्ञापन

कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों की हालत स्थिर
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सभी ठीक हुए मरीजों का ज्ञान सागर अस्पताल बनूड के कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा था। 14 दिन के बाद लगातार रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन सभी की छुट्टी की गई। शेष सभी मरीजों का सही तरीके से इलाज चल रहा है और सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनका बढ़िया तरीके से इलाज किया गया।
अस्पताल जाने की बजाए लें हेल्पलाइन का सहारा
सिविल सर्जन ने लोगों से दोबारा अपील की है कि वह अपने घरों से न निकलें। जब बहुत ही ज्यादा जरूरी काम हो तब तक घरों में ही रहें। छोटी-मोटी मुश्किल आने पर अस्पताल न जाएं। ऐसे में अस्पताल जाने के बजाय सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर डॉक्टर की सलाह लें। उन्होंने लोगों को बार-बार हाथ धोने, एक दूसरे से उचित दूरी रखने के लिए कहा। इस मौके पर एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. रेनू व डॉ. हरमनदीप कौर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें