फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सात लड़कों ने तेजधार हथियार से की युवक की हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में रंजिश के चलते सात लड़कों ने एक 22 वर्षीय युवक के सिर पर गंडासी से कई वार कर दिए। इस हमले में युवक गंभीर रूप में घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जगतपुरा निवासी चौहान के रूप में हुई है। इस हमले के दौरान मृतक के चार दोस्त प्रिंस, अमन, गड्डू और लाला भी मौजूद थे, जब वह उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी काफी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के दोस्त प्रिंस ने बताया कि कुछ दिन पहले रवि मलिक के साथ उनके दोस्त चौहान की किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। तब से वह उसके खिलाफ रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसने चाैहान को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन रात होने के चलते वह नहीं गया। इसके बाद शनिवार सुबह से रवि मलिक उसे फिर से फोन करके हेरिटेज स्कूल के पास बुलाने लगा। वह उससे एक बार मिलकर मामला सुलझाने की बात कह रहा था। इस पर चाैहान सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त प्रिंस, अमन, गड्डू और लाला के साथ रवि से मिलने चला गया। जब वे वहां पहुंचे तो वहां रवि मलिक, विकास राणा, दीपक, बादल, नीटू, पट्टू और जयदीप माैजूद थे और उनके पास तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने अचानक उस पर हमला कर दिया। इस दौरान रवि मलिक ने गंडासी से चौहान के सिर पर वार कर दिए। रवि के बाकी दोस्तों ने डंडों और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जब उसके दोस्त बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। इस कारण वे भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान उन्होंने लोगों से मदद मांगी तो आसपास से लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देखकर सभी हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद वे अपने दोस्त चौहान को जीएमसीएच-32 में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जैसे ही वारदात का पता चला तो तभी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन घंटे तक मेरे साथ पुलिस की टीम मृतक के साथी को ढूंढ रही है जो सुबह इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चला गया था, लेकिन वह थाने आकर बयान दर्ज नहीं करवा रहा है। उसकी तलाश जारी है। पूरी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -जसप्रीत सिंह काहलों, एसएचओ सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें