फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गली में हुड़दंग मचाने से रोका तो सात हमलावरों ने घर में घुसकर पर किया हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दिवाली वाली रात 20 तारीख को जीरकपुर के बलटाना इलाके के रविंद्रा एनक्लेव फेज-2 में हमला करने का मामला सामने आया है।यहां कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिवाली की रात 9 बजे के करीब कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली में हुड़दंग मचा रहे थे। रविंद्रा एनक्लेव के मकान नंबर-23 में रहने वाले शुक्ला परिवार को गली में युवकों को हुड़दंग मचाने से रोकना भारी पड़ गया। थोड़ी देर बाद करीब सात युवक लाठी-डंडों से लैस घर में घुसे और परिवार पर हमला कर दिया। इसमें परिवार के सदस्य पीयूष शुक्ला, सारिता शुक्ला वह अन्य घायल हो गए। सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। हाथों में हथियार लिए 18 से 20 साल के सात युवकों ने घर के बाहर भी तोड़फोड़ की। परिवार के सदस्य पीयूष शुक्ला ने एक वीडियो भी बनाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन



कोट्स
मामले की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुलखन सिंह आईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें