फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीआर-7 रोड पर गोपाल जंक्शन के पास सर्विस रोड कूड़े से बंद, गमाडा बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के अधीन आती पीआर-7 एयरपोर्ट रोड गोपाल जंक्शन के पास सर्विस रोड कूड़े से बंद हो गई है। वहीं, गमाडा के अफसर इससे बेखबर हैं। उनका कहना है कि गमाडा के इलाके में खरड़ परिषद, आसपास के लोग और दुकानदार कूड़ा फेंक रहे हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को रास्ता बंद होने के साथ ही बदबू से भी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि सड़क पर रुकना तो दूर की बात वहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वीआईपी सिटी को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला पायदान लाने की बातें की जाती हैं लेकिन शहर में इंडस्ट्रियल एरिया 8बी केबाद बाद गोपाल जंक्शन से मुल्लांपुर की ओर जाते समय करीब 500 मीटर दूर जाने पर एक ओर डंप देखने को मिल रहा है। अगर इसे नहीं रोका गया तो जल्द ही यहां कूड़े का डंप तैयार हो जाएगा और सर्विस रोड का नामोनिशान नहीं रहेगा।

सनी एनक्लेव में रहने वाले लोग, दुकानदार और वहां से कारों आदि में आने वाले लोग भी बेखौफ होकर कूड़ा वहां फेंक रहे हैं। रोजाना कूड़े को आग लगाई जा रही है जिससे इलाके में दूषित हवा फैलने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी डंप पर कूड़ा ले जाने के बजाय स्लिप रोड पर फेंक रहे हैं और रोजाना कूड़े को आग भी लगा देते हैं लेकिन विभाग के अफसरों का इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार शिकायत भी की लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गमाडा के अफसर अगर इस तरफ ध्यान नहीं देंगे तो शहर का स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान पाना नामुमकिन है। आसपास रहने वाले लोगों ने कहा कि अगर अफसर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेंगे तो ही वहां पर कूड़ा फेंकना बंद होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक दिन स्लिप रोड पूरी तरह कूड़े से भर जाएगी और फिर स्लिप रोड का नामोनिशान नहीं होगा।
खरड़ परिषद के ईओ मनवीर सिंह गिल से बात की तो उन्होंने कहा कि आज ही चार्ज संभाला है। मामला ध्यान में आ गया है। कल (शुक्रवार) पता करवाता हूं कि इलाका परिषद के अधीन है या नहीं। अगर इलाका अधीन हुआ तो कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी। वहीं इस समस्या के बारे में परिषद से हाल ही में स्थानांतरित हुए सुखदेव सिंह ने कहा कि यह कूड़ा दाऊं गांव का है। इस संबंधी पंचायत को पत्र भी लिखा था।

बीमारी फैलने का बना है खतरा
लोगों का कहना है कि अगर अफसरों ने वहां पर कूड़ा फेंकने से नहीं रुकवाया तो इलाके में जल्द बड़ी बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने विभाग के संबंधित अफसरों से इस ओर ध्यान देने की अपील की है ताकि उन्हें पेश आ रही दिक्कतें जल्द दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि इलाके में पीआर-7 रोड बनने के बाद से उन्हें उम्मीद थी कि यहां पर विकास होगा लेकिन कूड़े के ढेर को देखकर सारे सपने चूर हो गए हैं।

अफसर एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारीगमाडा के अफसरों से पीआर-7 रोड की स्लिप पर फेंके जाने वाले कूड़े के बारे में बात की तो उन्होंने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाली। किसी ने सड़क के विभाग की तो किसी ने सैनिटेशन की जिम्मेदारी की बात कही। वहीं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वहां लोगों को कूड़ा फेंकने से रोकने में कोई कार्रवाई करने के बजाय लोगों और परिषद पर ही आरोप डाला कि वह ही कूड़ा ही डाल रहे हैं।

टीडीआई के पास सड़क के दोनों किनारों पर भी कूड़े के ढेरटीडीआई के पास सड़क के दोनों किनारों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। अक्सर लोग सुबह-शाम वहां कारों में आकर कूड़ा फेंकते दिखाई देते हैं। विभाग की तरफ से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हैं।

कोट्स...सड़क के किनारे स्लिप रोड पर कूड़ा फेंके जाने से रोड बंद होने का पता चला है। यह कूड़ा परिषद की ओर से फेंका जा रहा है। इस बारे में गमाडा के सीए को बताने के साथ ही संबंधित विभाग को कहकर कूड़े को हटवाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह वहां कूड़ा न फेंके। -गुरजीत सिंह, एक्सईएन सी-1, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें